Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना पर कार्यशाला, छात्रों को मिली विस्तृत जानकारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना पर कार्यशाला, छात्रों को मिली विस्तृत जानकारी

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -23-08-2025 गोंडा// समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कार्ययोजना को लेकर आज एससीपीएम कॉलेज के धन्वंतरि सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक समाज कल्याण देवीपाटन मंडल, गोंडा सत्य प्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्रों और विद्यालय प्रतिनिधियों को दी गई।
कार्यशाला में बताया गया कि इस वर्ष 31 अगस्त, 2025 तक प्राप्त आँकड़ों के आधार पर छात्रवृत्ति 2 अक्टूबर को वितरित किये जाने का निर्णय लिया गया है। 15 दिसंबर से भुगतान प्रारम्भ हो जाएगा। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों की पारिवारिक वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लिए 2 लाख रुपये निर्धारित की गई है। न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य होगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे और छात्रों को आधार कार्ड से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। इसके साथ ही आवेदक को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वर्ष 2025-26 से आवेदन प्रक्रिया में कई नई व्यवस्थाएँ लागू होंगी, जैसे—डिजिलॉकर से छात्र के दस्तावेज़ों की जाँच, आधार आधारित फेस ऑथेन्टिकेशन प्रणाली और आयकर विभाग के पोर्टल से एकीकरण। कार्यशाला में छात्रों को 10 चरणों वाली प्रक्रिया का चार्ट दिखाकर आवेदन करने की विधि समझाई गई।

About CMD NEWS UP

Check Also

जिला बहराइच में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: ₹10,000 की रिश्वत लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार 

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी) बहराइच। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम …

Leave a Reply