रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ: 09 /07/2025 जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि 11 जुलाई 2025 से काँवड यात्रा प्रारंभ हो रही है जिसमें समीपवर्ती जनपदों के साथ-साथ क्षेत्रीय श्रद्धालु जलाभिषेक हेतु कछला गंगा घाट पर लाखों की संख्या में आते है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक शुक्रवार को सायं 08.00 बजे से सोमवार सांय 05.00 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिये पहले से व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। यात्रियों के बसों में सफर करने से पूर्व अवगत करा दिया जाये कि यात्री कहाँ से बैठेगे तथा कहाँ उतरेगें तथा बसों का किस रूट पर क्या किराया होगा। चालक व परिचालक यात्रियों से उचित व्यवहार करें। रूट परिवर्तन की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel