रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -28-06-2025 गोंडा // जिला विकास अधिकारी,गोण्डा ने जनपद के सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोण्डा जनपद में शिक्षित आकांक्षी युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान तथा सुपरवाईज़र और संयुक्त स्नातक अधिकारी एवं डोॢन पायलट/सुपरवाईज़र की भर्ती शिविर गोण्डा जनपद के सभी विकास खंडों में रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है , जिसमें जीडीएक्स ग्रुप- ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत 60 सुरक्षा जवान एवं 20 सुरक्षा सुपरवाईज़र तथा संयुक्त स्नातक अधिकारी 10 एवं डोॢन पायलट/सुपरवाईज़र 10 के भर्ती हेतू शिविर आयोजित किये हो रहा है।
जिला विकास अधिकारी प्रशासन ने बताया कि 30 जून 2025 को विकास खंड सभागार वजीरगंज तथा 01 जुलाई को विकास खंड सभागार मनकापुर और 02 जुलाई को विकास खंड सभागार नवाबगंज,04 जुलाई को विकास खंड सभागार तरबगंज,05जुलाई को पंडरी कृपाल ब्लाक,07 जुलाई को विकास खंड सभागार परसपुर,08जुलाई को रुपईडीह ब्लाक,09 जुलाई को मुजेहना ब्लाक,11जुलाई को बभनजोत ब्लाक,14 जुलाई को बेलसर ब्लाक ,15 जुलाई को छपिया ब्लाक,16 जुलाई को कर्नलगंज ब्लाक,18 जुलाई को हलधरमऊ ब्लाक , 19 जुलाई को इटियाथोक ब्लाक,21 जुलाई को झंझरी ब्लाक और 22जुलाई को अंतिम रोजगार विकास खंड सभागार कटरा में सुबह 10.30 बजे से सायं 3.00 बजे तक रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा ,इच्छुक आकांक्षी युवा जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र- 18 से 45 वर्ष, लऊँचाई 168 सेमी0, एवं सुपरवाईज़र हेतु- स्नातक + कम्प्यूटर उम्र 21 से 45 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. संयुक्त स्नातक अधिकारी – स्नातक +NCC, हाईट 170 सेमी उम्र 22 से 40 वर्ष, डोॢन पायलट/सुपरवाईज़र में 10/12 वी पास , उम्र 22 से 40 वर्ष चारों में वजन 52 से 90किलो हो वे सभी अपनी 10 वी पास अथवा अधिकतम प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति,दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं ब्लाक सभागार में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं, इस भर्ती शिविर में पूरे ऊतर प्रदेश के युवा स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है,अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मो.न.-9220339702 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
चयनित सभी आकांक्षी युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन, एन0आई0एम0टी0 कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में आवासीय प्रशिक्षणोंप्रान्त प्रशिक्षित प्रमाण पत्र के साथ उत्तरप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में नोएडा,गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज,लखनऊ , गोरखपुर आदि जगहों पर 16000 से 25,000 तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ ,पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा ,प्रमोशन जैसे अनेकानेक सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं दी जाएगी ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel