रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच)। थाना नानपारा क्षेत्र के मिहींपुरवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गुड़िया पुत्री संतराम, निवासी गंगापुर मंडी मिहींपुरवा के रूप में हुई है, जो अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।
बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे जब अस्पताल में सफाईकर्मी राकेश सफाई करने पहुंचा, तो उसने युवती को अस्पताल परिसर में फंदे से लटकता देखा। उसने तुरंत वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
