रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच), 20 जून। तहसील नानपारा के सभागार में राजस्व संग्रह अमीन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बैठक में दामोदर पाल सिंह को अध्यक्ष, कन्हैयालाल श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव को महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष, गुलाम रब्बानी को उपमंत्री, दिनेश चंद्र यादव को संगठन मंत्री तथा राजेश तिवारी को ऑडिटर मनोनीत किया गया।
इस दौरान चुनाव प्रक्रिया जिला उपमंत्री श्री आदित्य प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुई, जिन्होंने निर्वाचन अधिकारी के रूप में भूमिका निभाई और निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को सक्रिय बनाए रखने और सदस्यों के हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
