रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त चौधरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लकड़ी की अड्डी का पैसा हड़पने की नियत से झूठी छिनैती की सूचना देने वाला शातिर अपराधी रामजीत रावत पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम मड़हा का पुरवा भौली कोतवाली रूदौली अयोध्या को रूदौली पुलिस टीम द्वारा शत प्रतिशत रूपये (260600 रू.) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-208/2025 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel