रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

10/06/2025 रुदौली/अयोध्या उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 जून वृहस्पतिवार को रुदौली में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह नगर पालिका रुदौली मे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे और विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे, जो सरकार की विकास योजनाओं और गरीब कल्याण कार्यक्रमों की सफलता को दर्शाता है। इसके अलावा, वह जन चौपाल में भी प्रतिभाग करेंगे, जहां वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विधायक राम चंद्र यादव ने किया निरीक्षण
विधायक राम चंद्र यादव ने बीडीओ अमित त्रिपाठी, एसडीएम अशोक सैनी, सीओ आशीष निगम,निर्मल शर्मा, पप्पू लोधी प्रधान, अध्यक्ष राम मिलन लोधी, अनिल लोधी व जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, निर्मल शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जाएं। इस दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे और आगे के विकास कार्यों के लिए योजना बनाएंगे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel