रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा शनिवार को जिले में पूरे उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया। पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के बाजारों में जमकर रौनक रही। महिलाओं और बच्चों ने नए परिधान, जूते-चप्पल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। वहीं, बकरा मंडियों में भारी भीड़ रही, लोग वजनी और सुंदर बकरे तलाशते नजर आए।
पर्व के मद्देनज़र शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की विशेष तैयारी की गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दिनभर सफाई अभियान चलाया। ईदगाह और मस्जिद कमेटियों ने नमाजियों के बैठने के लिए चटाइयों की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कीं।
शनिवार सुबह तय समय पर नमाज अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
पूरे जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तमाम अधिकारी और पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क और निगरानी करती रही और तैनात रही।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
