रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – क़ृषि प्रधान देश भारत की प्रगति और बिकास की रीढ़ क़ृषि वैज्ञानिक हैं नई नई प्रजातियों की खोज की बदौलत ही आज हम इतनी बडी आबादी का पेट भर पा रहें हैं उक्त बातें आज रुदौली ब्लॉक के जखौली ग्राम में विकसित क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रुदौली विधायक राम चंद्र यादव नें कहा उन्होंने आगे कहाकि किसान क़ृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये तकनीकी एवं आधुनिक खेती के सभी नवाचारो का उपयोग आगामी खरीफ फसल से करें इस बार सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली की ओर से गन्ना सर्वे के दौरान समिति के कर्मचारी किसानों को सर्वे स्लिप देंगे जिससे आने वाले दिनों में सर्वे से सम्बंधित शिकायत ख़त्म होंगी,गन्ना अनुसन्धान एवं विकास परिषद लखनऊ की ओर से बैज्ञानिको के दल नें किसानो को कम खेती में कैसे अधिक उपज मिले इस पर बिस्तार से बताया कार्यक्रम में क़ृषि विभाग की ओर से आशीष वर्मा,पशुपालन बिभाग से डॉ. आशीष और गन्ना समिति की ओर से सचिव अनिल कुमार नें गन्ना किसानों को अधिक उपज लेने के गुर बताये इसके पूर्व जखौली पहुंचने पर विधायक रामचंद्र यादव का जियालाल कनौजिया,पवन कुमार रावत, बलदेव धीमान,राम सरन वर्मा और लक्ष्मीकांत तिवारी नें स्वागत किया, इस अवसर पर जय चंद्र वर्मा ADO सहकारिता, सचिव सहकारी समिति डिलवल राम केवल यादव, क़ृषि गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौर, बीटी एम आशीष वर्मा, ए.डी.ओ क़ृषि संजय यादव,विकास मिश्रा, डायरेक्टर सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली राम प्रेस यादव, कल्लू पंडित,राज कुमार कुशमेश,जगतधारी,अयोध्या प्रसाद लोधी,साधू रावत,बलराम सिंह,आदि मौजूदा रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel