रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

विधायक रामचंद्र यादव ने परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन
22/05/2025 रूदौली/अयोध्या रुदौली कोतवाली क्षेत्र के आंसूमऊ गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेज आंधी-तूफान के कारण दीवार गिरने से 55 वर्षीय चंद्रकला यादव पत्नी आसाराम यादव की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।विधायक ने पोस्टमार्टम में तेजी लाने के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की। साथ ही एसडीएम रुदौली से फोन पर चर्चा कर मृतका के परिवार को सरकारी आवास सहित अन्य सरकारी लाभ दिलाने का निर्देश दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel