रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ: 19/05/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को शिविर कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के संबंध में गठित फर्नीचर समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर निर्धारित दिशा निर्देशों के क्रम में बनवाते हुए आंगनबाड़ी केंद्रोको उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद में वर्तमान में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में 262 आंगनबाड़ी के द्रो में बच्चों के लिए लो डेस्क बेंच फर्नीचर उपलब्ध कराने के संबंध में पर्याप्त बजट प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 25 हजार रुपए की 05 लो डेस्क बेंच उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel