रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं,पत्रकारों की समस्याओं का मिलकर करेंगें सामना – अनिल पाण्डेय
18/05/2025 रुदौली/अयोध्या ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ को-कॉर्डिनेटर अनुराग एम सारथी के दिशा-निर्देशन में रूदौली इकाई की मासिक बैठक रविवार को रुदौली तहसील के भेलसर में स्थिति राम नरेश भोजनालय में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक रेहान खान व संचालन संरक्षक अनिल मिश्रा ने किया।बैठक में सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर संगठन द्वारा किए गए संघर्ष पर आए परिणामों पर हर्ष व्यक्त किया गया। रुदौली तहसील क्षेत्र में पत्रकारों के द्वारा खबर संकलन के दौरान हो रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।पत्रकारिता दिवस को लेकर चर्चा की गई।संघठन के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने कहा की पत्रकारों पर अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार व उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा।इसके लिए पत्रकारों की समस्याओं का मिलकर सामना किया जाएगा।शासन प्रशासन से पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने व पत्रकारों के साथ लगातर हो रही घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित मुआबजा प्रदान किए जाने की मांग करते हुए,रुदौली में प्रेस क्लब की जमीन आवंटन करने,पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए इसकी मांग की। महामंत्री ज्ञान चंद्र सक्सेना ने संगठन को आगे कैसे बढ़ाया जाए पर चर्चा किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो नफीस खां ने कहा कि रुदौली में पत्रकारों द्वारा लिखी जा रही खबर से कुपित होकर अफसरों द्वारा की जा रही उत्पीड़ात्मक कार्रवाई को तत्काल रोका जाए।इस दौरान सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।
इस मौके पर ज्ञान चंद्र सक्सेना, मनोज पाण्डेय,सन्तोष सिंह, विजय प्रताप सिंह,अम्ब्रेश मिश्रा,विवेक शुक्ला,बाबू अली खां,विष्णुकांत मिश्र,कुलदीप वर्मा,जगन्नाथ सरोज,अमर सोनी,आलोक श्रीवास्तव शिवराम यादव,भानू प्रताप सिंह,बाबा दीन,राम राज सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थिति रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel