Breaking News
Home / BREAKING NEWS / थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 03 दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 03 दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक – 04.04.2025   पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/25, धारा 85,115(2),352,351(2)(3),80 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अरूण कुमार शुक्ला(पति), 02. भगवानदास शुक्ला (ससुर), 03. सावित्री देवी(सास) को ग्राम पिपरा भिटौरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 02.04.2025 को वादी अनन्त राम मिश्रा पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद मिश्रा नि0 तुरकाडीहा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पोती की शादी 05 वर्ष पूर्व ग्राम पिपरा भिटौरा घरूक पुरवा के रहने वाले अरूण कुमार शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी पोती को उसके पति व परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 02.04.2025 को दहेज की मांग के चलते हुए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 04.04.2025 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अरूण कुमार शुक्ला (पति), 02. भगवानदास शुक्ला (ससुर), 03.सावित्री देवी (सास) को ग्राम पिपरा भिटौरा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp