Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गेंहूँ खरीद से संबंधित शिकायतों व समस्याओं हेतु कंट्रॉल रूम स्थापित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गेंहूँ खरीद से संबंधित शिकायतों व समस्याओं हेतु कंट्रॉल रूम स्थापित

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ: 29 /03/2025 सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत गेंहूँ खरीद संपन्न कराने एवं कृषकों की गेंहूँ खरीद से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का द्रुत गति से समाधान कराने हेतु जनपद स्तर पर गेहूँ खरीद कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक कार्यशील रहेगा।

उन्होंने बताया कि असलम परवेज, अपर जिला सहकारी अधिकारी जनपद बदायूँ जिनका मोबाईल नं० 8445424486 है को नोडल अधिकारी (गेंहूँ खरीद कन्ट्रोल रूम) होंगे तथा बाबूराम, कनिष्ठ सहायक, जिनका मो० न0 9458089378 गेंहूँ खरीद कन्ट्रोल रूम प्रभारी होंगे जो प्रातः 08-00 बजे से रात्रि 08-00 बजे तक गेंहूँ खरीद से संबंधित उनके मोबाईल न० पर आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करेंगे एवं शिकायत का नोडल अधिकारी (गेंहूँ खरीद कन्ट्रोल रूम) के माध्यम से निराकरण करायेंगे। जनपद के सभी कृषक गण अपनी गेंहूँ खरीद से संबंधित समस्याएँ मोबाईल नं० 9458089378 (कन्ट्रोल रूम नम्बर) पर दर्ज करा सकेंगे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp