Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ: 24/02/2025 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के दौरान सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp