Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 245 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 245 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक 19-02-2025 गोंडा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज निकट मुन्नन खाँ चौराहा, गोण्डा में सामूहिक विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक, सुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जनपद के समस्त विकास खण्डों व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 551 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 245 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसमें 26 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया तथा शेष का हिन्दू रीति रिवाज से पंडित शिवम त्रिपाठी द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन के निर्देश के अनुपालन में मैरिज हाल की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था हेतु अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत), भोजन की गुणवत्ता के लिए अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व टेंट आदि की सुरक्षा के लिए अधिशाषी अभियन्ता पी०डब्लू०डी० को अधिकृत किया गया था। उपहार सामग्री की गुणवत्ता तथा उपलब्ध कराये गये नमूनों से मिलान के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच भी करायी गयी। मुख्य अतिथि घनश्याम मिश्र अध्यक्ष, जिला पंचायत गोण्डा ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 51000/- प्रति जोडे व्यय करती है जिसमें रूपये 10000/- की उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है तथा विवाह उपरान्त रूपये 35000/- कन्या के खाते में सीधे भेजे जाते है और रूपये 6000/- आयोजन पर व्यय किया जाता है। माननीय केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने भी नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक, समाज कल्याण, देवीपाटन मण्डल गोण्डा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डी०सी० मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार सहित समस्त विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp