रिपोर्ट-अनुज जायसवाल
बहराइच मिहींपुरवा उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने राजस्व टीम के साथ गुरुवार को सरयू नदी के कछार में हो रहे खनन स्थल का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्हें खनन हुआ मिला । उपजिलाधिकारी ने बताया कि नदी के कछार में खनन की शिकायतें उन्हें मिल रही थी । इस पर वह राजस्व टीम के साथ ग्राम कुड़वा में हुए अवैध खनन की जांच के लिए पहुंचे । मौके पर उन्होंने जांच किया । यहां पर उन्हें खनन होने के साक्ष्य मिले । अवैध खनन के संदर्भ में राजस्व के चिनांकन के संबंध में लेखपाल को निर्देश देते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्राचार किया गया
CMD News Newspaper & Live News Web Channel