रिपोर्ट आशीष सिंह

रामसनेही घाट को मिली सफलता, 5 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार। हमारी पुलिस 24 घंटे है मुस्तैद : सीओ समीर सिंह
रामसनेही घाट , बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना रामसनेही घाट पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया और कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की।थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.01.2025 को अभियुक्त अमरनाथ पुत्र माता प्रसाद निवासी थाल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को नेशनल हाइवे लखनऊ – अयोध्या संपर्क मार्ग मुरारपुर मोड ग्राम नारायणपुर,रामसनेही घाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में नवागत सीओ रामसनेही घाट समीर सिंह का कहना है कि रामसनेही घाट पुलिस अपराधियों पर पूरी तरीके से अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे मुस्तैद है। सभी प्रकार के अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्षेत्र की जनता की समस्या और उनकी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और न्यायिक विधि से किया जायेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel