रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

अटैना घाट पर विधायक ने जनता के साथ मनाया नव वर्ष आगमन कार्यक्रम
बदायूँ01/01/2025 अटैना घाट पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने आला अधिकारियों के साथ नव वर्ष के आगमन पर भजन कीर्तन के साथ हर्षोल्लास से कार्यक्रम मनाया । कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी । दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया यह कार्यक्रम नववर्ष के आगमन पर विधानसभा दातागंज की जनता के बीच मनाया है जनता की खुशी में मेरी खुशी है इस मौके पर विधायक ने गरीबों को कम्बल भी वितरण किए ।
इस अवसर पर शारदाकांत उर्फ सीकू भईया , ध्रुव देव गुप्ता , प्रमुख प्रतिनिधि के Oसी ० शाक्य , दिनेश कुमार सिंह, रवेंद्र सिंह , एस डी एम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सी ओ दातागंज केके तिवारी मीनू मिश्रा समेत सैंकडो ग्रामीण आला अधिकारी पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel