रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज़ बस्ती

बाइक सवार बदमाशों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति
बस्ती। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी गांव के पास शाम 6 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने कप्तानगंज की तरफ जा रहे ग्राम खजुहा निवासी रईस पुत्र हनीफ उम्र 50 वर्ष को गोली मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव से रईस वापस अपने घर खजुहा आ रहे थे रईस के पुरानी रंजिश को लेकर बैरागल गांव के कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही है। मौके से गोली मारने वाले दुबौलिया की तरफ भाग गए घायल अवस्था में रईस को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए उन्होंने बताया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव के रहने वाले सिराज अहमद उम्र लगभग 24 वर्ष जिनकी मां को मोहम्मद रईस की पत्नी हसीए से मार कर घायल कर दिया था इलाज के दौरान सिराज की मां सबरून निशा का मृत्यु हो गया था। रईस अहमद का एक घर दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में भी है। उसी रंजिश को लेकर हनीफ को मारी गई गोली।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel