रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने तस्कर से नेपाली किशोरी को बचाया
राज रंजन, कार्यवाहक कमांडेंट, 42वीं वाहिनी एसएसबी बहराइच-। के सतत पर्यवेक्षण एवं दिलीप कुमार, उप कमांडेंट (प्रचालन) के निर्देशन में ICP रुपैडिहा पर तैनात नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी टीम कार्य कर रही है। दिनांक 18.12.2024 को समय लगभग 21:55 बजे भारत नेपाल मैत्री बस सेवा, बस नम्बर लू 2 खा 6840 ICP रुपैडिहा में आई, बस से जाने वाले यात्रिओं की चेकिंग एवं फ्रिक्सिग PTB ड्यूटी ICP रुपैडिहा द्वारा की जा रही थी। इस दौरान समय लगभग 22:30 बजे एक पुरुष के साथ एक नेपाली लड़की मिली चेकिग के दौरान उनसे पूछताछ किया गया तो अपने बारे में सही से जानकारी नही दे पा रही थी। शक के आधार पर इसकी सुचना ICP समवाय प्रभारी रुपैडिहा को दी गयी। तत्पश्चात समवाय प्रभारी ICP रुपैडिहा द्वारा गहनता से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त ने अपना नाम महित परियार उम्र 19वर्ष पिता राम बहादुर परियार पता गाँव पालिका नौबहिनी वार्ड संख्या 01 जनपद झिमरुखतिम राष्ट्र नेपाल बताया। लड़की से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजना परियार पिता रमेश परियार उम्र 17वर्ष पता गाँव अहलखोला थाना मछी जनपद – झिमरुखतिम राष्ट्र नेपाल बताया। उक्त पुरुष से लड़की के बारे में पूछने पर माहित परियार नेपाली ने बताया कि वह जालंधर में एक कम्पनी में काम करता है तथा 01 दिसम्बर 2024 को अपने घर आया था, और उक्त लड़की से 15 दिन पहले मुलाकात हुआ और हम दोनों नेपाल से भारत जा रहे है और वहा जाकर शादी करेगे, शादी करने के लिए जालंधर (पंजाब) लेकर जा रहा हुं। इस विषय में लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि मै इनके साथ जालधंर जा रही हू वहाँ पर मेरे मम्मी पापा रहते है, फिर से पूछने पर लड़की ने बताया कि माता-पिता नेपाल में रहते है और पूछताछ के दौरान संतोषजनक जबाव नही मिला, लड़की के पास कोई पहचान पत्र नही पाया गया है और पीड़िता के घरवालो से फोन पर संपर्क नही हो पाया। उक्त मामला मानव तस्करी का प्रतीत होने के कारण उक्त पुरुष को नेपाल पुलिस और नाबालिग लड़की को नेपाल पुलिस की उपस्थिति में नेपाल NGO (आशीष सामजिक सेवा नेपाल ) के सुपुर्द कर दिया गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया कि अवैध आवागमन, बढती मानव तस्करी को मद्देनजर रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हमारे जवानो द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं एवं नशे पर अंकुश लगाने हेतु आम जन मानस से भी सहयोग की अपेक्षा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel