Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान , पंचायत सहायक , सक्रिय समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान , पंचायत सहायक , सक्रिय समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान , पंचायत सहायक , सक्रिय समूह सदस्यों का प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बदायूँ 5/12/2024 ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन विकास खंड सभागार वजीरगंज में आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण का शुभारंभ ए डी ओ पंचायत श्री शशिकांत शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित करके किया । प्रशिक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही जलापूर्ति परियोजनाओं का मूलभूत विवरण , जलापूर्ति योजनाओं को पंचायत को हैंडओवर / टेकओवर करने की प्रासंगिकता ,जलापूर्ति प्रबंधन प्रणाली का परिचय और उनके विभिन्न पहलू , हैंडओवर / टेकओवर पोर्टल का परिचय आदि पर विस्तृत चर्चा की ।इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों , पंचायत सहायक एवं समूह सखी ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर कंसल्टेंसी इंजीनियर मीनाक्षी यादव ने भी जानकारी दी । प्रतिभागियों में अर्चना चौहान , उर्मिला देवी , गुड्डू देवी , कलावती , विमला देवी , सुनीता कुमारी , प्रमिला यादव , पूनम सिंह ,त्रिवेणी आदि प्रधानों ने प्रतिभाग किया । तथा सुबोध कुमार , उमर खान ,राधा रानी , शिल्पी यादव , सुनीता, हरी निवास , श्वेता सिंह ,निर्दोष कुमार सिंह, तहरीन फातिमा, गुलशन देवी ,सुषमा ,आरती , राजेंद्र साहू ,कौशल कुमार , मनोज कुमार आर्य , शांति देवी , शिवानी सिंह , दीप्ति आदि पंचायत सहायकों ने भाग लिया । विशेष सहयोग अभिषेक कुमार ,विशाल चौहान, कुलदीप सिंह राणा का रहा । प्रशिक्षण में जलपान एवं भोजन की व्यवस्था अच्छी थी ।

About CMD NEWS UP

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply