रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर के दौरान मौके पर 120 पशुओं को लाभान्वित किया गया।
सबको विदित है कि एसएसबी सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ – साथ उनके पशुओं की भी फिक्र करती है इस सन्दर्भ में दिनांक 20.09.2024 को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में सीमा चौकी शिवपुरा के कार्यक्षेत्र में ग्राम सचिवालय जनसेवा केंद्र में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाा। जिसमे एसएसबी के अश्वनी कुमार सिन्हा कमांडेंट (पशु चिकित्सक ) के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे सहायक के तौर पर मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) अजय कुमार कुमावत, आरक्षी (पशु चिकित्सा) वेदप्रकाश, तथा सीमा चौकी शिवपुरा उप निरीक्षक/सा-अमरजीत व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे व शिवपुरा के ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे शिविर के दौरान ग्राम- शिवपुरा, पंडितपुरवा, बक्शिगाँव के नागरिको ने अपने 120 पशुओं को चिकित्सीय परीक्षण कराया एवं नि:शुल्क दवाईया प्राप्त की। दवाईयों का वितरण एसएसबी के कार्मिक अजय कुमार कुमावत व वेदप्रकाश के द्वारा किया गया और खुराक की मात्रा के बारे में भी बताया गया । 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया की एसएसबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र की जनता को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा समय समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना और सुविधाओ को जन मानस तक पहुचने का अथक प्रयास कर रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे जिसमे आम जनमानश अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके और साथ ही सीमांत क्षेत्र की जनता से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागी करने हेतु भी अपील की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel