रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा/ बहराइच- बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं आए दिन हो रही हैं मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है ऐसी खबरें आए दिन मीडिया में आती हैं इसी के विरोध में हिंदू रक्षा समिति व अन्य हिन्दू संगठनों के तत्वाधान में एक जूलूस सआदत इंटर कॉलेज से निकाला गया जिसमें बांग्लादेश मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचे और यहां पर जमकर नारेबाजी की इसके बाद अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नानपारा अजय कुमार को सोपा ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से आनंद श्रीवास्तव ,आनंद मोहन, रितेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप सिंह, शिवेंद्र उर्फ गुड्डू बाबा, अमरनाथ , जसप्रीत सिंह, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, केशव पांडे, रामविलास लोधी, चिरंजीलाल यज्ञ सैनी, आशीष पांडे सहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel