Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट – विजय शुक्ला CMD NEWS

 

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के द्वारा शनिवार को भी जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत द्वारिका प्रसाद गर्ल्स इण्टर मीडिएट कालेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा की मानीटरिंग हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व इसके माध्यम से हो रही मानीटरिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेªट, प्रधानाचार्य व अन्य सम्बंधित से परीक्षा केन्द्र पर कुल कितने अभ्यर्थिंयों का नामांकन है तथा उसके सापेक्ष कितने अभ्यर्थीं आज की परीक्षा में सम्मिलित हुए है तथा सम्बंधित केन्द्र में परीक्षा कितने कक्षों में आयोजित हो रही है एवं उनके बैठने के सीटिंग अरेजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा केन्द्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा अभ्यर्थिंयों की पहचान के लिए आधार प्रमाणीकरण की जानकारी भी प्राप्त की।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp