Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बदायूं के वीर सपूत मोहित राठौड़ को डीएम व एसएसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं के वीर सपूत मोहित राठौड़ को डीएम व एसएसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं के वीर सपूत मोहित राठौड़ को डीएम व एसएसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बदायूं 28/07/2024 देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बदायूं के वीर सपूत मोहित राठौड़ की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई शहादत के उपरांत उनका पार्थिव शरीर रविवार को इस्लामनगर स्थित उनके पैतृक गांव सभानगर पहुंचा। जहां जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सैनिक सम्मान के साथ वीर सपूत का अंतिम संस्कार किया गया।

 

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शहिद की मां और पत्नी को ढांढस बंधाते हुए उनके प्रति गहरी सहानुभूति व संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश व देश का नागरिक वीर सपूत के परिवार के साथ खड़ा है। जिले और क्षेत्र के लोगों ने भी शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp