Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने किया वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने किया वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने किया वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण

बदायूँ : 22/07/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को वृक्षारोपण स्थल मुजरिया का निरीक्षण किया। उनके संज्ञान में आया कि वन जमा योजना अंतर्गत करीब 13 हेक्टेयर में 8125 पौधों का रोपण अभियान अंतर्गत पौधारोपण कराया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पौधा रोपण के उपरांत पौधों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का कार्य भी करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संतुलन में भी सहायक हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एसडीओ फॉरेस्ट कमल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp