Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / 37 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को एस एस बी 42वीं वाहिनी ने किया गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

37 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को एस एस बी 42वीं वाहिनी ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

37 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को एस एस बी 42वीं वाहिनी ने किया गिरफ्तार

दिनांक 14.07.2024 को समय लगभग 20:00 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-। के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिको द्वारा प्राप्त मुखविर सूचना के आधार पर उ.प्र. पुलिस रुपैडिहा के साथ एक संयुक्त गश्त निकाली गयी गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/11 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र मे रुपैडिहा पी.जी.कॉलेज के निकट एक युवक मोटर साइकिल पर भारत से नेपाल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया, प्राप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के द्वारा उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गयी पर गश्त दल को देखते ही युवक मोटर साइकिल को घुमाकर भागने लगा लेकिन भागने में असफल रहा। गश्ती दल के द्वारा पकडे गए युवक से भागने का कारण व नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान संभावित अभियुक्त ने अपना नाम- अब्दुल सलाम उम्र- 30 वर्ष पिता- समसुद्दीन ग्राम- शेख पुरवा सहदेव, पोस्ट ऑफिस-माथेरान, पुलिस स्टेशन- रिसिया, जिला बहराइच बतायाा। गश्त दल के द्वारा गहन पूछ-ताछ किया गया तो व्यक्ति ने डरते हुए बताया की मेरे पास 37 ग्राम स्मैक है जिसके कारण मै भाग रहा था। और यह स्मैक नेपाल में बेचने जा रहा था जो अधिक मुनाफे के लिए छोटी छोटी मात्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। उसके पास से एक स्मार्ट फ़ोन समसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा 5 जी और मोटर साइकिल (बुलट) बरामद हुआ। 37 ग्राम स्मैक मोटर साइकिल व स्मार्ट फ़ोन के साथ अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया गश्त दल में एसएसबी के नि./सा.-कुमार ऋतुराज ,आ./सा. दिनेश कुमार ,यशविंदर ,विश्वजीत कुमार आर. बलाराजू ,मंदा चकमा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक संतोष कुमार, विजय कुमार मु.आ./सा. देवेन्द्र यादव, अभिषेक देवेदी सहित कुल 11 कार्मिक शामिल रहे।

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp