रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

गशत दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी ने 4000 लाइटर व 338 पैकेट नेपाली सिगरेट (खुखरी) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
दिनांक 08.07.2024 को कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के निर्देशन में सीमा चौकी रूपैडिहा के कार्मिकों द्वारा स्पेशल गश्त निकाली गई। गश्त के दौरान लगभग 11:25 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 651/9 से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक व्यक्ति साइकिल पर कार्टून रखकर नेपाल से भारत आते हुए दिखाई दिया। गश्त पार्टी के नजदीक आने पर गश्त पार्टी ने उसको रोक लिया, उससे पूछ-ताछ करने पर बताया कि कार्टून में लाइटर और सिगरेट है इने में नेपाल के जमुना से लाकर भारत के रूपैडिहा की दुकान पर देना हैं जिसके बदले मुझे कुछ पैसे मिलने हैं पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपना नाम- प्रदीप कुमार पुत्र सुधीर कुमार, उम्र-24 वर्ष, ग्राम-मकनपुर पोस्ट-बाबागंज थाना – रूपैडिहा जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) बताया। गश्त पार्टी द्वारा चेक करने पर पाया की लाइटर की संख्या 4000 और सिगरेट (खुखरी) के पैकेट की संख्या 338 हैं बरामद 4000 लाइटर व 338 पैकेट नेपाली सिगरेट (खुकरी) व अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया।

42वीं सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कमांडेंट ने बताया कि हमारे द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel