Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सांस्कृतिक आयोजन बेहतर पठन पाठन में सहायक हैं – डॉ बृजेश शुक्ल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सांस्कृतिक आयोजन बेहतर पठन पाठन में सहायक हैं – डॉ बृजेश शुक्ल

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़

सांस्कृतिक आयोजन बेहतर पठन पाठन में सहायक हैं – डॉ बृजेश शुक्ल

बस्ती। हरैया विकासखण्ड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उभाई के परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर वर्मा की अगुवाई में विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, साकेत, मेराज, उत्तम, प्रदीप, विमलेंद्र, सुमन, मधुलिका, सरिता द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिससे बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। विद्यालय की शालिनी, सोनी, नेहा, शिखा, जानकी, मीनाक्षी द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा एक की वंदना, कोमल, सलोनी आदि द्वारा टनटन घंटी बजी। कक्षा 2 की अंशिका, सौरभ, रोहन, रागिनी, अंश द्वारा एक बटा दो दो बटा चार। शिखा, जानकी, सोनी, नेहा, प्रिया द्वारा सावन आया बादल छाए। ममता, रितिका, कोमल, प्रियांशी द्वारा उठो जवानों देश की स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता गीत, राधाकृष्ण नृत्य, राम आयेंगे, भगत सिंह नाटक, किसान गीत, वन्दे मातरम्, नेता जी का इंटरव्यू आदि प्रस्तुति हुई जो कि देर रात तक चलती रही। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ बृजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल के परिषदीय विद्यालय में इस तरह का शानदार आयोजन काबिले तारीफ है। कहा कि इस तरह का शानदार सांस्कृतिक आयोजन शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है जो कि बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक है। कार्यक्रम को शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ल, रामसागर वर्मा, सन्तोष कुमार शुक्ल, गिरजेश बहादुर सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन धनीष त्रिपाठी और डॉ योगेश कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, अखिलेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह, गिरजेश सिंह, पवन मिश्र, अनिल त्रिपाठी, राजीव शरण, भगवत प्रसाद उपाध्याय, सुनील बीडीसी, रामबचन कोटेदार, शिव प्रकाश सिंह, प्रशांत सिंह, अविनाश सिंह, शुभम शुक्ल, विकास पाण्डेय, हरी सिंह, अमरचंद वर्मा, मानिक राम वर्मा, आदित्य सिंह, राकेश सिंह, चिन्मय राय, जयशंकर मिश्र, बालकृष्ण मिश्र, भीम उपाध्याय, श्री नारायण, ठाकुर प्रसाद, सर्वेश वर्मा, अमित मिश्र, श्री कान्त, विजय मिश्र, काशीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp