रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

कांग्रेसियो ने प्रदर्शन कर सौपा माँग पत्र
दिनांक -07-03-2024 गोंडा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करने के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया गया
इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया की सुप्रीम कोर्ट ने 4मार्च तक चुनावी बॉन्ड की डिटेल सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था किंतु एसबीआई बैंक के वकील ने इसके लिए 30जून तक का समय देने की मांग की है
देश के सबसे बड़े पूर्णतया कंप्यूटरीकृत बैंक द्वारा 5 महीने का समय मांगना स्पष्ट करता है की योजना के तहत सर्वाधिक चंदा प्राप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार उद्योगपतियों से अपने मिली भगत को उजागर होने नहीं देना चाहती भाजपा द्वारा वित्तीय अनियमितताओं और काले धन के स्रोत को छुपाने के लिए एसबीआई बैंक का उपयोग किया जा रहा है
कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार और एसबीआई की मिली भगत से चुनावी बांध के नाम पर की जा रही लूट का विरोध सड़क से लेकर संसद तक करेगी और उनके काले कारनामों का पर्दाफाश होने तक संघर्ष जारी रखेगी
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अल्पशंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे अनु वर्ग अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला विनय प्रकाश त्रिपाठी महासचिव चांद खान अरविंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह ,संतराम, शहजादे मेवाती, सभासद शाहिद अली कुरेशी, राजेंद्र प्रसाद , रामावती, आशीष सोनकर, राजू सेवादल, हरीराम वर्मा, सहित तमाम कांग्रेस जनों ने बीजेपी एसबीआई की मिलीभगत से लूट बंद करो, चुनावी बॉन्ड का हिसाब दो, जैसे नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel