- मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या 16 फरवरी – रुदौली रेछघाट पिच मार्ग पर स्थित ग्राम मीरमऊ में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने इस मार्ग की पटरी पर एक बहुत बड़ा गड्ढा घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने की योजना के मजदूरों द्वारा खोद दिया गया है, जिसमें अब तक दर्जनों राहगीर साइकिल तथा दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं, बार-बार शिकायतों के उपरांत हालत वही ढक के तीन पात जैसी है, कल दिनांक 14 फरवरी 2024 को भी बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर निवासी जोगिंदर पुत्र राम हरख भी दुपहिया वाहन लेकर उक्त गड्ढे में गिर घायल हो गए है, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने की योजना से संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी/ ठेकेदार आखिर किस बड़े हादसे के इंतजार में है?
CMD News Newspaper & Live News Web Channel