Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- कोतवाली नानपारा का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गस्त
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच- कोतवाली नानपारा का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गस्त

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव संपादक कार्यालय

जनपद की युवा महिला आईपीएस वृंदा शुक्ला ने सोमवार सायं कोतवाली नानपारा का निरीक्षण किया, पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला डेस्क कार्यालय व कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ नगर में पैदल गस्त किया एवं स्थानीय व्यापारियों से सुरक्षा की दृष्टिकोण से बातचीत की तथा पुलिस रवैया के बारे में भी जानकारी हासिल की | पैदल ग्रस्त के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा राजा बाजार पुलिस चौकी व महिला रिपोर्टिंग चौकी का भी निरीक्षण किया | पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 22 जनवरी व 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था को जाँचा एवं परखा जा रहा है सभी थाने अलर्ट पर है जिससे किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े एवं ई रिक्शा चालको के संबंध में कहां की पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि सख्ती से नियमों का पालन कराया जाए नाबालिग चालको पर विशेष ध्यान दिया जाए| पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ राहुल पांडे, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, अपराध निरीक्षक रामप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी राजाबाजार नितिन उपाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी गण मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp