रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई परिसर में भाकियू की मासिक बैठक हुई संपन्न ।
अयोध्या – तहसील रुदौली के मवई ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को मासिक बैठक कर पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ मवई अखिलेश गुप्ता को दिया। दिए गए ज्ञापन में छुट्टा मवेशियों से फसलों का भारी नुकसान हो रहा है किसान दिन रात खेतो की रखवाली करता है फिर भी फैसले नष्ट हो जा रही है मवेशियों को तत्काल पकड़वाकर उन्हें गौशाला भेजा जाए सड़वा गांव में नाला न होने से गंदगी बनी रहती है नाला निर्माण कराया जाए वा गौड़ पुरवा गांव में खड़ंजा निर्माण कराया जाए साथ ही साथ नेउरा गांव में गाटा संख्या 1121 चेक मार्ग खाली कराया जाए एवं पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाने आदि सभी मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यदि समस्त मामले का निस्तारण नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत धरने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ब्लॉक व तहसील प्रशासन की होगी। मासिक बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव आदि सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहें।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel