Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है : आशीष सिंह सिसौदिया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है : आशीष सिंह सिसौदिया

रिपोर्ट आशीष सिंह 

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है : आशीष सिंह सिसौदिया

 

समाजसेवा फाउंडेशन ने किया पत्रकारों का सम्मान

रामसनेही घाट, बाराबंकी। समाज सेवा फाउंडेशन नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के सभी सम्मानित ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं पत्रकारों सहित बुद्धिजीवियों को सम्मानित करेगा, साथ ही विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें प्रमुख कवयित्री अनामिका जैन अंबर सहित मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार मौजूद रहेंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सिसोदिया ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित नारायण रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एक साथ 300 सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को सम्मानित करने का यह पहला अवसर होगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा फाउंडेशन ने बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एक शतक की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्ग नागरिकों का भी घर-घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो दिसंबर माह में ही संपन्न होगा।

श्री सिसोदिया ने बताया कि तीन दिसंबर को भानपुर एवं पूरे गिरधर गांव में घर-घर जाकर फाउंडेशन की ओर से 1000 कंबलों का वितरण किया जाएगा।

रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने के लिए अब तक प्रेस क्लब भवन का निर्माण ना हो पाने पर चिंता व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा कि जो हमारे पत्रकार साथी 24 घंटे समाज की सेवा में निरत रहते हैं उनके बैठने के लिए कोई स्थान ना होना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप लोग शासन की ओर से जमीन की व्यवस्था करायें, प्रेस क्लब भवन का निर्माण फाउंडेशन की तरफ से किया जाएगा जो पूरे प्रदेश में पहला ऐसा प्रेस क्लब होगा जो शानदार तरीके से बनेगा। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से अपील की कि आप लोग भी हमारे इस अभियान में सहयोग करें तथा समाज के अत्यंत निर्धन गरीब परिवार जो वास्तव में सहयोग के पात्र हैं उन्हें चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराये जिससे ऐसे लोगों का सहयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है की बनीकोडर क्षेत्र में जितने भी ग्रामीण स्तर पर मंदिर बने हैं उनके भी रंग रोगन की व्यवस्था फाउंडेशन की ओर से कराई जाय इसकी कार्य योजना शीघ्र तैयार कर ली जाएगी।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह राकेश सिंह मुन्ना प्रेस क्लब अध्यक्ष रामबाबू मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र एप्जा के तहसील अध्यक्ष दिवाकर बाबा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मिथिलेश वर्मा ने किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp