रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
बीते सोमवार दिनांक 20 नवम्बर 2023 को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के सीमा चौकी जमुनहा के द्वारा देर रात समय लगभग 19:30 बजे दिलीप कुमार, उप कमांडेंट के निर्देशन में उ०प्र० पुलिस व सीमा चौकी जमुनहा से संयुक्त गश्त दल निकली गई, नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 65/2 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में कुछ संदिग्ध सामान नेपाल से भारत की तरफ आ रहा था। गश्त दल को देखते ही वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया, मौके पर गश्ती दल द्वारा रोका गया तथा भागने का कारण और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राकेश कुमार उम्र 28 वर्ष पिता – चन्द्रिका प्रसाद, निवासी ग्राम मोहनिया पुर,रुपैडिहा बहराइच बताया तथा पूछने पर बताया की बोरी में 80 बोतल कर्णाली शोफी नेपाली शराब है, जोकि नेपाल से भारत अपने आसपास के गांवो में बेचने का कम करता हूँ बताया ।जिससे कुछ पैसा मिल जाता हैं। बरामद सामान तथा अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवा अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए सामान तथा अभियुक्त को पुलिस पुलिस स्टेशन रुपैडिहा जनपद-बहराइच को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -I के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा नशीले पदार्थो के खिलाफ भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान की मुहीम को सार्थक बनाने का अथक प्रयास जारी हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel