Breaking News
Home / BREAKING NEWS / एस.एस बी. सीमावर्ती लोगो के उत्थान हेतु शुभारम्भ किया कौशल विकास एवं व्यासायिक प्रशिक्षण 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एस.एस बी. सीमावर्ती लोगो के उत्थान हेतु शुभारम्भ किया कौशल विकास एवं व्यासायिक प्रशिक्षण 

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

सीमावर्ती जनता के लिए फिकरमंद एसएसबी

नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम में सीमा क्षेत्र की जनता हुई लाभान्वित

एस.एस बी. सीमावर्ती लोगो के उत्थान हेतु शुभारम्भ किया कौशल विकास एवं व्यासायिक प्रशिक्षण 

आज दिनांक 30.10.2023 को एसएसबी 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम का आयोजन लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज साकेत नगर रुपैडिहा में किया गया। उक्त कार्यक्रम गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट 42वीं वाहिनी के निर्देशन में कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती लोगो को कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत बेसिक कंप्यूटर, सिलाई कढाई प्रशिक्षण 60 दिवसीय , तथा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 10 दिवसीय का सुभारम्भ किया गया जिसमें कल 96 लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । साथ ही सीमा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्द्येश्य से विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया गया जिसमे 85 युवा खिलाडी/छात्र /छात्राए कार्यक्रम स्थल पर हुए लाभान्वित।

एसएसबी लगातार नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम ,सामाजिक चेतना अभियान , पशु चिकित्सा शिविर, मानव चिकित्सा शिविर एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को लाभान्वित करती रहती है। बताते चले की बीते मार्च 2023 में वाहिनी द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सीमा क्षेत्र के जरुरतमंद किसानो के लिए कृषि उपकरण, गैर पारम्परिक उर्जा का विकास स्त्रोत को बढ़ावा देने के उद्द्येश्य से सोलर लाइट का वितरण, सीमा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्द्येश्य से विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया गया था। साथी ही माह अक्टूबर माह में सामाजिक चेतना अभियान के तहत सीमावर्ती लोगो को व्यवसाय सृजन के उदेश्य से मुर्गी के चूजे का वतरण किया गया। वाहिनी द्वारा इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार DCIO बहराइच रहें | मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में एसएसबी के इस कल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना की |

कार्यक्रम के दौरान किये गये खेल सामग्री का वितरण :- वॉली बॉल &नेट -11 नग, फुटबॉल -11 नग , कैरम बोर्ड -11 नग, बैडमिन्टन -17 सेट ,चेस बोर्ड -11 नग , लूडो -11नग , स्किपिंग रोप -11 ,कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसने सभी का मन मोह लिया |

कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरीश चन्द्र, निदेशक, लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज, डॉ. यशपाल, निदेशक, लार्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, श्री विकास पाण्डेय ,सीमांत इंटर कॉलेज रुपैडिहा, प्रिंसिपल श्री पार्थ सारथी रॉय,उप – कमांडेंट, अन्य अधिकारी एवं सभी समवायों के समवाय प्रभारी अन्य अतिथिगण, सीमावर्ती जनता, छात्र एवं बल कार्मिक उपथित रहें |

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp