रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
खबर है कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कोटवा ग्राम पंचायत के पास घने पेड़ों के बीच जामुन के पेड़ से शाम 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। शव लटकता देख लोगों में हड़कंप मच गया। यह खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा थानाध्यक्ष भी पहुचे, पीएम के कार्यवाही शुरू की गयी। वही लोगों का कहना है कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है यह लाश काफी दिनों की बताई जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ राहुल पांडे ने बताया कि लाश की पहचान नही हो पायी है प्रथम दृष्टता लाश 10 से 15 दिन पुरानी लग रही है मामला फाँसी का लग रहा है कल पोस्टमार्टम के बाद कुछ कह पाना निश्चित होगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel