Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / मवई अयोध्या- खुले पदार्थों की बिक्री जोरों पर
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या- खुले पदार्थों की बिक्री जोरों पर

मुदस्सिर हुसैन – CMD NEWS

विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते इन दिनों गर्मी पड़ने के बाद भी ब्लॉक मवई के अंतर्गत अनेक गांवों में खुलेआम खाद्य पदार्थ की बिक्री जोरों पर हो रही है। चाहे वह कटे फल हो, या फिर ठेलो पर बिक रही आइसक्रीम, होटलों पर खुले में रखी हुई मिठाइयां, यह सब चीजे बीमारियों को न्योता दे रही है,बाजारों में खुले सामानों पर मक्खियां बैठी रहती हैं। जिसके खाने से शारीरिक रोगों को जन्म दे रही है। विभागीय अधिकारी मौन बने बैठे हैं,प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मवई,नेवरा,उमापुर, बाबा बाजार,करोंदी,मियां का पुरवा,मवई चौराहा,आदि जैसे तमाम गांवो में स्थित चौराहों पर इन दिनों गर्मी के चलते जो दुकाने सजी रहती है अगर देखा जाए तो यह दुकाने बीमारियों व संक्रामक रोगों को जन्म दे रही हैं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp