राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय।
कर-करेत्तर राजस्व की विभागवार समीक्षा में पाया गया कि वाणिज्यकर, वन, स्टाम्प एवं निबंधन, परिवहन, खनन आदि की राजस्व वसूली की प्रगति संतोषलनक नहीं है। इस स्थिति पर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों को नोटिस जारी करते हुए वसूली की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने के प्रयास किये जाएं। वाणिज्यकर विभाग को निर्देश दिया गया कि वाहनों की चेकिंग हेतु प्रभावी अभियान संचालित किया जाय।
बैठक के दौरान खनन निरीक्षक को निर्देष दिया गया कि अनाधिकृत भट्ठों को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। बैठक के दौरान आबकारी, बैंक देय, मण्डी शुल्क, स्थानीय निकाय, बांट-माप, सिंचाई, विद्युत इत्यादि विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा कर वसूली की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। सभी अधिकारी पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित करायें। डीएम डॉ. चन्द्र ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आईजीआरएस सहित विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समय से निस्तारण करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
