बोरी में बंधे युवक का शव नाले से बरामद
बीते 19 मार्च से गायब था युवक!
रिपोर्ट, सीएमडी न्यूज
बहराइच।। थाना रूपईडीहा अन्तर्गत बहद ग्राम आमा पोखर दोदरा नाला में बुधवार को बोरी में बधे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसे नाले के अंदर से बाहर निकाल कर देखा गया तो मृतक की पहचान कलीम पुत्र नंकुने निवासी ग्राम अंतहवा थाना रुपईडीहा के रूप में हुई। ज्ञातव्य है कि बीते 19.मार्च को मृतक की पत्नी के द्वारा थाना रुपईडीहा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को शव मिलने पर मृतक के भाई वारिस के तहरीरी सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की गई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel