Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बस्ती: जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की दूसरी ट्रेनिंग हुई सम्पन्न।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती: जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की दूसरी ट्रेनिंग हुई सम्पन्न।

जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की दूसरी ट्रेनिंग हुई सम्पन्न।

सर्वेश कुमार त्रिपाठी।। सीएमडी न्यूज़

बस्ती।। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की दूसरी ट्रेनिंग विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विवेक ने प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने, मतदान के दिन के कार्यो के साथ-साथ ई.वी.एम. तथा वीवीपैट मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होने सभी मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल में सीविजिल एप डाउनलोड कर लें ताकि समय आने पर इसका प्रयोग कर सकें।
उन्होने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तिया प्राप्त होती है, जो उन्हें कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने में सहायक होती है। उन्होेने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे सुनिश्चित करेंगे कि किसी राजनैतिक दल द्वारा निजी सम्पत्ति या धार्मिक स्थल का चुनाव प्रचार में उपयोग नही किया जा रहा है। किसी उम्मीदवार द्वारा प्रचार-प्रसार में जातीय, साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं का सहारा नही लिया जा रहा है।
उन्होने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में कोई भी जनसभा, रैली या जुलूस बिना आर. ओ. के अनुमति के आयोजित नही किया जा रहा है। मतदान से 48 घण्टे पूर्व प्रचार-प्रसार पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगा। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक प्रचार-प्रसार एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेंगा। लाउडस्पीकर स्थायी नही लगाये जायेंगे।
उन्होने कहा कि जोनल एंव सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर के भीतर किसी राजनैतिक दल का कोई कार्यालय न बनें और न ही कोई प्रचार-प्रसार कर सकें। 50 प्र्रतिशत बूथ का वेबकास्टिंग कराया जायेंगा। बड़े मतदान केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जायेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डीआईओएस डी.एस. यादव, प्रेमचन्द्र प्रजापति, मत्स्य के जी.सी. यादव, अर्थ एवं संख्या के अमजद अली अंसारी, संदीप वर्मा, राजाशेर सिंह एवं अन्य जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp