जागो वोटर,,लोकतंत्र की मजबूती को बढ़-चढ़कर करे मतदान: युवाशक्ति संगठन प्रदेश महामंत्री,अमर शुक्ला।
रिपोर्ट, अमरेश कुमार राणा
बहराइच।। भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश महामंत्री अमर शुक्ला ने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की मतदान करना भारतीय नागरिक का न सिर्फ अधिकार है,बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। हम सभी को बढ़ – चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए। वोट प्रतिशत जितना अधिक होगा,उतनी ही लोकप्रिय सरकार बनेगी। हम सभी मतदाता स्वयं से निर्णय लेते की आगामी 27 फरवरी 2022 को विधानसभा के लिए होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भगीदारी करे,जिससे लोकतंत्र और मजबूत हो सके।इसी के साथ प्रदेश महामंत्री एवं अन्य सदस्यों तथा उपस्थित मतदाताओं द्वारा (युवा एकता जिंदाबाद,जय हिंद जय भारत) का नारा लगाते हुए बैठक स्थगित किया गया। अब देखना यह की उक्त संगठन के साझीदारी किस हद तक मतदाताओं को प्रेरित करने में सक्षम हो पाती है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel