Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / किसानों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिजली बिल में 50 प्रतिशत मिलेगी छूट।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

किसानों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिजली बिल में 50 प्रतिशत मिलेगी छूट।

किसानों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिजली बिल में 50 प्रतिशत मिलेगी छूट।

रिपोर्ट, अमरेश कुमार राणा

लखनऊ

चुनाव से पहले योगी सरकार ने लाखों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने किसानों के बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा, किसानों की सुविधा और समृद्धि को देखते हुए नलकूप के लिए बिजली दरों में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया गया है। सीएम आफिस की ओर से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट के जरिए बताया गया है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड कनेक्शन पर दो रुपये प्रति यूनिट की गई जगह 1 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। इस कनेक्शन पर अब तक 70 रुपये प्रति हॉर्सपावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 35 रुपये प्रति हॉर्स पावर कर दी गई है। हालांकि इससे पहले सीएम योगी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत 5,06,995 लाभार्थियों को 4,314 करोड़ का ऋण भी बांटा। सीएम योगी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, तीन महीने पहले जो वादा किया था, आज उसको पूरा करके दिखाया है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp