Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण, सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढी: सुभाष। नौनिहालों को प्रेरणा देगी शहीद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा:संजय प्रताप।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण, सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढी: सुभाष। नौनिहालों को प्रेरणा देगी शहीद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा:संजय प्रताप।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण,
सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढी: सुभाष।
नौनिहालों को प्रेरणा देगी शहीद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा:संजय प्रताप।

राज कुमार पाण्डेय// सीएमडी न्यूज 

बस्ती।। बुधवार को भारत की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव की कड़ी में परिषदीय विद्यालय रूधौली के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने किया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में शिव गुलाम सिंह का नाम अमर है, ऐसे सपूतों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी होगी।
रूधौली विधायक विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भैया शिव गुलाम सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। विद्यालय परिसर में लगी यह प्रतिमा नौनिहालों को प्रेरणा देगी कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के मन में कैसे समृद्ध भारत की सोच थी।
स्वतंत्रता सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा के अनावरण से पूर्व रूधौली कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक राम मोहन ,आनंद पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, बलराम सिंह, विजय तिवारी, राजू पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, विकास शर्मा, पिंटू यादव, उमेश ठाकुर, दीपू जायसवाल, मनीष, छोटे मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, विपिन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, जे.पी. जायसवाल राजकुमार चौधरी, शैलेंश चौधरी, दीपक सिंह राहूल चौधरी के साथ ही बडी संख्या में लोग शामिल थे।
यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp