Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / दिसम्बर माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कराए हैण्डओवर: जिलाधिकारी।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

दिसम्बर माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कराए हैण्डओवर: जिलाधिकारी।

दिसम्बर माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कराए हैण्डओवर: डजिलाधिकारी।

हरिशरण शर्मा।। सीएमडी न्यूज

बदायूँ।। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज के साथ विकास कार्याें की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की।
डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित बेसहारा गोवंश घुमते दिखाई न दें। गोवंश आश्रय स्थलों में रखे जाएं। आश्रय स्थलों पर ठण्ड से बचाव पर्याप्त होना चाहिए। गोवंश को खाने के लिए गुड़ दिया जाए व साथ ही ज्यादा सर्दी पड़ने पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल पर रात्रि में केयरटेकर अथवा चैकीदार रहे।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि दिसम्बर माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले सभी हैण्डओवर होने चाहिए। सभी कार्यदायी संस्थाएं तथा विभाग विशेष ध्यान दें। सम्बंधित विभागीय अधिकारी नियमित निरीक्षण करते रहे। उन्होने कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के अनुसार होना चाहिए। लापरवाही करने वाले संबंधित के खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लंबित कार्याे को तीव्र गति से कराया जाए।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp