
एम.असरार सिद्दीकी।
बाबागंज/बहराइच। भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी सहित सेना के सभी वीर जवानों की शहादत को लेकर बाबागंज कस्बा अंतर्गत न्यू मीडिया हाऊस कार्यालय पर आज शाम करीब 4:00 बजे उन वीर सपूतों की मृत्यु आत्मा को शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गयी। इस श्राद्धाजंलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपवा जिलाध्यक्ष परितोष वर्मा रहे।

कार्यक्रम का संचालन न्यू मीडिया हाऊस संचालक संतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पत्रकार रुद्र प्रताप मिश्रा, रजनीश रस्तोगी, एम0 असरार सिद्दीकी, नईम खां, अकील अहमद, जिब्राइल खां, विनोद गिरि, अमित मद्देशिया, कौशलेंद्र भूषण पाण्डेय, पंकज अग्रवाल समाज सेवी ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा, बद्दरी सिंह, वकील अहमद, मतलू खां, सहित क्षेत्र के तमाम बुद्धजीवी वर्ग मौजूद रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel