महेश तिवारीllCMD.NEWS
मिहींपुरवा / बहराइच ब्लॉक मिहींपुरवा में आयोजित गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। आयोजन में दूर -सुदूर से आए गरीब असहाय वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं अस्वस्थ भी किया गया की सभी लोगों को आवास विकास का समुचित लाभ दिया जाएगा । आयोजन की मुख्य अतिथि बलहा विधानसभा विधायक सरोज सोनकर जी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय बहराइच डॉक्टर दिनेश चंद्र जी आंनद गौड़ जी,उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी जी,बीडीओ चन्द्र शेखर गौड़ जी बलहा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे आलोक जिंदल जी व अन्य कर्मचारी गणों ने बारी बारी से मेला में पधारे लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए सभी को जागृत करने का काम किया ।सभी लोगों की बातों को सुनते हुए आगंतुकों ने अधिकारियों एवं नेताओं को धन्यवाद भी दिया। मौके पर मेले में तमाम जन समुदाय के साथ साथ जिले एवं तहसील ब्लॉक स्तर के के उच्च अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel