रिपोर्ट हरि शरण शर्मा
बदायूँ : 25/07/2025 प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कुल 12 करोड़ 56 लाख 37 हजार रूपये लागत की संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत वातानुकूलित ऑडिटोरियम (क्षमता 500 व्यक्ति) एवं वातानुकूलित वृहद लाइब्रेरी का शिलान्यास सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
पर्यटन मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया दातागंज विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार धार्मिक आस्था के केद्रां, पौराणिक स्थलों को संरक्षित व विकसित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा में मंदिरों के जीर्णांद्धार व पर्यटन विकास का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महाकुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें करीब 66.3 करोड़ लोगों ने आस्था व पुण्य की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज स्थापित है, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाएं व आमजन सभी सुरक्षित हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वर्ष 2017 से कानून और शांति व्यवस्था की स्थिति में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। महिलाएं, आमजन, व्यापारी, उद्यमी एवं युवा आदि सभी सुरक्षा के माहौल में प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की बयार है जिसका आमजन ने भी प्रत्यक्ष अनुभव किया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दातागंज विधायक ने पूरे दातागंज क्षेत्र को चमकाने के कार्य किया। ग्रामों व मजरो में पक्की सड़के बनवाई। गंगा एक्सप्रेसवे में दातागंज क्षेत्र में इंटरचेंज बनवाने का कार्य किया। महिला पीएसी बटालियन का कार्य कराया जा रहा है। केंद्रीय विज्ञान केंद्र बनवाया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराध कुटीर उद्योग की तरह पनप रहा था, वर्तमान में कानून व्यवस्था का राज स्थापित है दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित सभी आगंतुकों व पर्यटन मंत्री का आभार किया। उन्होंने कहा कि वातानुकूलित ऑडिटोरियम व लाइब्रेरी बन जाने से आमजन को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि अब दातागंज क्षेत्र में विभिन्न बड़े आयोजनों को ऑडिटोरियम में कराया जा सकेगा तथा वातानुकूलित लाइब्रेरी बन जाने से युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दातागंज का युवा देश व प्रदेश में अपना नाम ऊंचा करें इसके लिए वह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं तथा पूर्व में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र रहे ग्रामों में भी राहत पहुंचाई गई है।
उन्होंने कहा कि दातागंज विधानसभा व बदायूं जनपद ऐसे ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में जनपद बदायूँ में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं के के लिए कराए जा रहे कार्यों में श्री नरो शक्ति देवी मंदिर का पर्यटन विकास कार्य स्वीकृत धनराशि 84.83 लाख रुपए, श्री बाबा कालसेन मंदिर का पर्यटन विकास कार्य स्वीकृत धनराशि 78.39 लाख रुपए, माता मलाई देवी मन्दिर का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 110.10 लाख रुपए, प्राचीन मंगला माता मन्दिर, नगर पंचायत वजीरगंज का पर्यटन विकास 108.64 लाख रुपए, ककोड़ा देवी मन्दिर, ककोड़ा का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 89.15 लाख रुपए, गमादेवी मन्दिर, मौ० हथौड़ा बिसौली नगर का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 98.34 लाख रुपए, दुर्गा देवी भवन मन्दिर, नगर पंचायत रुदायन, का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 110.42 लाख रुपए, सिद्ध बाबा मन्दिर, ग्राम पंचायत गलौथी स्थित कुरूखेड़ा का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 74.50 लाख रुपए, परी माता मन्दिर ग्राम धर्मपुर सरेस का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 92.14 लाख रुपए, खेरे वाली माता मंदिर ग्राम-सिरासौल जसा विकास खण्ड अम्बियापुर का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 74.81 लाख रुपए, बोधिसत्व अम्बेडकर बुद्ध विहार, स्थित उसावां रोड का पर्यटन विकास स्वीकृत धनराशि 73.92 लाख रुपए है।
इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष-2025-26 में प्रस्तावित योजना अन्तर्गत विधानसभा दातागंज में श्री बाबा देवासदास मन्दिर (अस्तल) का पर्यटन विकास कार्य अनुमानित धनराशि 75.00 लाख रुपए, विधानसभा बदायूँ शहर में सूरजकुण्ड टीला पर स्थित सम्राट अशोक बुद्ध का पर्यटन विकास कार्य अनुमानित धनराशि 75.00 लाख रुपए, तपासिद्ध बाबा, ग्राम घौसपुर का पर्यटन विकास कार्य अनुमानित धनराशि 75.00 लाख रुपए, पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू का पर्यटन विकास कार्य अनुमानित धनराशि 75.00 लाख रुपए है। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री व जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया व उनका स्वागत बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।