रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज
दिनाँक 9 जुलाई 2025 गोण्डा //पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तमचंद नागेश एवं पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी राजू वाल्मीकि कोहिनूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया। श्री नागेश एवं राजू वाल्मीकि जी ने कहा कि जनहित की भलाई के लिए निम्नलिखित समस्याओं को तत्काल दूर करना चाहिए, उन्होंने मांग की कि……..
1- प्रत्येक वार्डों में शिक्षा,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।
2- प्रत्येक वार्डों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं चालू की जाएं।
3- प्रत्येक वार्डों में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
4- प्रत्येक वार्डों में जलभराव की समस्या को दूर किया जाए।
5- प्रत्येक वार्डों में प्रकाश ब्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाए।
6- प्रत्येक वार्डों में खेल का मैदान एवं पार्को की उचित ब्यवस्था की जाए।
7- प्रत्येक वार्डो को आवारा पशुओं से मुक्त कराया जाए।
8- पटरी दुकानदारों को उचित स्थान दिया जाए।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा,पूर्व जिला महासचिव संजय कुमार पाठक,पूर्व कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती एडवोकेट,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह,छात्र विंग जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा,आनन्द सिंह एडवोकेट, अब्दुल सलाम, महेश नारायण तिवारी,राममूर्ति सोनी, धनुषधारी चतुर्वेदी, अमरजीत,पिंटू,राकेश कुमार,सुमित कुमार, महेश वर्मा, अजीत यादव,विनय भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।